| जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 'रूस-भारत-चीन' (आरआईसी) के नेताओं के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की प्रारंभिक टिप्पणी |
| Opening Remarks: Your Excellenciesऔर मेरे मित्र राष्ट्रपति शी और पूतिन। पिछले वर्ष अर्जेंटीना में लंबे समय के बाद हम तीन देश शिखर-स्तर पर मिले थे। विश्व के सामने प्रमुख मुद्दों पर विचारों के उपयोगी आदान-प्रदान के बाद हम भविष्य में फिर मिलने पर सहमत हुए थे। आज इस RIC अनौपचारिक शिखर बैठक में आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रुप में विश्व की आर्थिक, राजनैतिक और सुरक्षा की स्थिति पर, हमारे बीच विचार-विनिमय महत्वपूर्ण है। हमारी आज की यह त्रिपक्षीय मुलाकात प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और समन्वय का एक उपयोगी माध्यम है। हमारे विदेश मंत्रियों की इस साल फरवरी में चीन में हुई बैठक में कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया था। इनमें counter-terrorism, international hot-spot issues, reformed multilateralism, climate change तथा RIC के तहत सहयोग को आगे बढ़ाना शामिल हैं। अब मैं His Excellency राष्ट्रपति शी से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने opening remarks रखें। (राष्ट्रपति शी के opening remarks के बाद) धन्यवाद राष्ट्रपति शी। अब मैं, His Excellency राष्ट्रपति पूतिन से उनके opening remarks के लिए अनुरोध करता हूँ। (राष्ट्रपति पूतिन के opening remarks के बाद) धन्यवाद, राष्ट्रपति पूतिन। |
एमएसएमई: राहत भी सवाल भी
एमएसएमई: राहत भी सवाल भी संपादकीय घरेलू सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की दिक्कतों पर नजर डालने के लिए गठित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक समिति ने कई ऐसे उपाय सुझाए हैं जो काबिले तारीफ हैं। इनमें 5,000 करोड़ रुपये मूल्य का संकटग्रस्त परिसंपत्ति फंड बनाने का विचार शामिल है जो टेक्सटाइल अपग्रेडेशन फंड स्कीम के तर्ज पर काम कर सकता है। समिति ने यह भी कहा कि एमएसएमई के विभिन्न प्राधिकार के समक्ष पंजीयन के बजाय ज्यादातर गतिविधियों के लिए स्थायी खाता संख्या (पैन) को ही पर्याप्त कर दिया जाना चाहिए। उसके मुताबिक पूरा ध्यान बाजार की सुविधा प्रदान करने और क्षेत्र में कारोबारी सुगमता लाने पर केंद्रित किया जाना चाहिए। समिति ने सुझाव दिया कि एमएसएमई की देरी से भुगतान होने की दिक्कत समाप्त करने के लिए एमएसएमई अधिनियम में संशोधन करके सभी एमएसएमई के लिए एक खास राशि से ऊपर के इनवॉइस अपलोड करना अनिवार्य किया जाना चाहिए। समिति विभिन्न संस्थानों के समक्ष विविध पंजीयन के खिलाफ है। यह न केवल जटिल है बल्कि इससे प्रयासों का दोहराव भी होता है। एक अन्य रोचक सुझाव में पैनल ने सरकार से 10,00...
Comments
Post a Comment